इंटरनेट के तेजी से बढ़ते उपयोग और जानकारियों के लिए सबसे पहले Google पर खोज करने की हमारी – आपकी आदत बन चुकी है| इस समय पूरे विश्व में कोरोना वायरस के महामारी से हर कोई सहमा हुआ है| इस बीच इंटरनेट की दुनिया में विश्व की सबसे बेहतर Search Engine Google द्वारा भी अपने उयोगकर्ताओं को ऑनलाइन जानकारी और जागरूकता मुहैया कराई जा रही है|
गूगल ने बीते लगभग एक सप्ताह से अपने Google Home Page पर Corona Virus से बचाव के पाँच मुख्य बिन्दुओ को हाइलाइट किया हुआ है| इंटरनेट पर जानकारियाँ ढूढ़ने और विषयों को खोजने में वर्तमान समय में Google Search का सबसे अधिक उपयोग पूरे विश्वभर में सबसे ज्यादा किया जा रहा है| इसलिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए Google द्वारा भी जनजागरूकता का सबसे शानदार तरीका अपनाया जा रहा है| इससे अधिक से अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों तक कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता और बचाव के तरीके की जानकारी पहुँच रही है|
Read More: How to change Wikipedia language
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google वैश्विक स्तर पर किसी विशेष के संबंध में ही कोई जानकारी अपने Google Search के Home Page पर दिखाता है| इन दिनों इंटरनेट पर गूगल के माध्यम से कोई भी कुछ भी खोज रहा है तो उसे Google द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिये जा रहे 5 प्रमुख टिप्स हाइलाइट होते जरूर दिखेंगे|
Google Search Engine के Home Page पर दिख रहे कोरोना वायरस से बचाव के प्रमुख 5 उपाय निम्न हैं-
Help stop coronavirus
1-HANDS Wash them often
2-ELBOW Cough into it
3-FACE Don’t touch it
4-SPACE Keep safe distance
5–FEEL sick? Stay home
Be First to Comment